ऋषिकेश 16 फरवरी। नशा अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एक व्यक्ति को 03 किलो 93.5 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि नशा अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा रविवार को चैकिग के दौरान देहरादून रोड स्थित फ्लाई ओवर के नीचे,ऋषिकेश से राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी- गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, (उत्तर-प्रदेश) (उम्र- 22 वर्ष) को 03 किलो 93.5 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करलया गया है।
पकडे गये राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक से बरामद माल के बारे मे बताया कि वह जनपद बलिया का निवासी है और वर्तमान में गाजियाबाद मे रहता है। कल वह क्रोसिंग टैंपो बस स्टैण्ड गाजियाबाद पर गया था तो एक टैम्पो चालक से मिला जिसको वह सिर्फ चेहरे से पहचानता है ,उसने बोला की एक बैग तुम्हे ऋषिकेश मे बस अड्डे पर एक आदमी को देना है । जो तुम्हे बस अड्डे पर मिल जायेगा । मैं तुम्हारा हुलिया व बस नम्बर उसको बता दूँगा वह तुमसे यह थैला बस अड्डा ऋषिकेश पर ले लेगा। उक्त थैले को लेकर वह गाजियाबाद से ऋषिकेश आया था। वह ऋषिकेश कल पहली ही बार आया था इसलिए वह यहाँ पर अन्य किसी आदमी को भी नही जानता है। वह थैला जिस व्यक्ति को देना था उसका नाम पता भी वह नही जानता है
पुलिस द्वारा राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।














Leave a Reply