केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार 03 मार्च। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूरी तरह तत्पर रखने के निर्देश भी दिए।

यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की स्थिति न बनने पाए और यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में कोई कमी न रहने पाए।मी ने बैरागी कैंप का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार 3 मार्च। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूरी तरह तत्पर रखने के निर्देश भी दिए।
यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की स्थिति न बनने पाए और यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में कोई कमी न रहने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *