Advertisement

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे


देहरादून 3 जुलाई । पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। धामी ऊधम सिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं।

पुष्कर सिंह धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है धामी।  उनके नाम पर सहमति  बनी  है सहमति ।

आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के खासम खास हैं। पुष्कर सिंह धामी पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।और भारतीय जनता पार्टी में उनकी सक्रियता लगातार रही है उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से विधायक हैं ।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सीट पर आखिरकार पुष्कर सिंह धामी   का नाम फाइनल हो ही गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!