गुरु पूर्णिमा पर्व पर महापौर पहुंची संतो की शरण में,   लिया संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद, कृष्ण कुंज आश्रम में भक्तों के बीच मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व


गुरु पूर्णिमा पर्व पर महापौर पहुंची संतो की शरण में,   लिया संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद

कृष्ण कुंज आश्रम में भक्तों के बीच मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

ऋषिकेश 24जुलाई । – नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतो,महंतो और महामंडलेश्वरओं का आशीर्वाद लिए। इस पावन पर्व पर नगर निगम महापौर ने शहर वासियों को भी पर्व की बधाई दी।

शनिवार को गंगा दर्शन के पश्चात महापौर ने शहर के विभिन्न प्रमुख संतो, महंतो और महामंडलेश्वरों से भेंट वार्ता कर उनसे आशीर्वाद लिया। महापौर ने कृष्ण कुंज आश्रम पहुंच कर महाराज श्री कृष्णाचार्य जी से पुष्प भेंट कर गुरु पूर्णिमा पर्व की बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर महाराज श्री कृष्णाचार्य जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु मानव जीवन का समाधान है जिसके भी जीवन में कोई उलझन हो तो उसे गुरु की शरण में जाना चाहिए अहंकार का परित्याग करके शरणागत होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में हर मानव को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहकर बेहतर समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए समाज में समर्पण भाव से कार्य करने से कार्य की पूर्ति अवश्य होती है और मानव का जीवन प्रसन्नता से भर जाता है।    प्रसन्नता भगवान का ही पर्यायवाची है जिसे गुरू कृपा से ही प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु के चरणों में जाने वाले भक्तों पर भगवान सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।महापौर ने कहा कि गुरु की शरण में आने से मानव जीवन के श्रेष्ठ संस्कार सिंंचित होते है । गुरु मानव जीवन का समाधान है, जिसके भी जीवन में कोई उलझन हो तो उसे गुरु की शरण में जाना चाहिए। जीवन की हर समस्या व उलझन का समाधान सच्चे संत,आर्दश धर्माचार्य और श्रेष्ठ गुरु क्षण भर में कर दिया करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *