सीबीएसई बोर्ड दसवीं क्लास में राशि अरोड़ा ने 99.6% अंकों के साथ डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का नाम किया रोशन


ऋषिकेश  03अगस्त । आज सीबीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किए हैं । जिसमें दसवीं की छात्रा राशि अरोड़ा गंगा नगर ऋषिकेश निवासी ने भी 99.6 अंक हासिल कर शहर का नाम और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है।

उसने कुल 500 में से 498  अंक प्राप्त किए हैं। राशी अरोड़ा की इस सफलता पर उसके परिवार वाले बेहद खुश हैं और घर पर परिवार ,मोहल्ले और रिश्तेदारों द्वारा बधाई देने वालो का तांता लग गया है। राशि अरोड़ा की इस सफलता पर उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता का आशीर्वाद और गुरुजनों की शिक्षा को माना है वह भविष्य में 12वीं कक्षा में भी इसी तरह के परिणाम की आशा रखती है और भविष्य में पीएचडी कर प्रोफ़ेसर बनना चाहती है।

इसके अलावा डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के ही काव्य शर्मा  नेहरू ग्राम ऋषिकेश निवासी ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर अपने परिवार, शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है।

डीएसबी स्कूल के संस्थापक ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने राशि अरोड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बारहवीं कक्षा के छात्रों ने  भी स्कूल का नाम रोशन किया। अब दसवीं कक्षा की छात्रा ने जो हुनर अपना दिखाया है वह तारीफ ए काबिल है। शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम से विद्यालय इतना  सराहनीय परीक्षा फल देने में सफल रहा है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियोंंंं के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल और सभी शिक्षकों को शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम फल की j बधाई दी।

इसके अलावा विद्यालय के 73 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।जो इस प्रकार है।

दिव्याक्षी 99.2%, रौनक चतरथ 99%, वैभव जोशी 98.6%, वर्तिका कुशवाहा 98.4%, रिया सिंह 98.2%,  विभूति अग्रवाल 97.8%, अंशिका कपरुवाण 97.4%, श्रेष्ठ गौड़ 97.2%,  उन्नति गुप्ता 96.6%, विधि चावला 96.6%, तनिष्का अरोड़ा 95.8%, अदिति जायसवाल 95.6%,  सृष्टि भट्ट 95.6%,  शिवम शर्मा 95.2%, अदिति गुप्ता 94%,  अंशिका कृषाली 94%, अंशुल बिष्ट 94%, अपूर्वा धौलखंडी 94%, कुशाग्र गर्ग 94%, नीति गोगिया 94%, सौरव रावत 94%, सिया चंदानी 94%, विनायक उनियाल 93.8%, एंजेल क्वात्रा 93.6%, अनुश्री बिष्ट 93.6%, सक्षम अग्रवाल 93.6%, आस्था जोशी 93.2%, अनिरुद्ध जोशी 93%, दिव्यांशु थपलियाल 93%, काशिश उपाध्याय 93%, संस्कृति बड़ोनी 93%, स्वाति रतूड़ी 93%,  वंश राणा 93%, वारुणी चौधरी 93%, योगिता राणा 93%, युक्ति नौटियाल 93%, अमन सिंह 92.8%, अवंतिका पैन्यूली 92.8%, कृषांग शर्मा 92.8%, महिमा पंत 92.8%, कृषांग रावत 92.6%,  मधुर अग्रवाल 92.6%, मंतव्य जैन 92.6%, संयम पंचवाल 92.6%, आदित्य कुंवर सिंह 92.4%, गुराशीष 92.4%, इशिका गुप्ता 92.4%,  नित्या राजपाल 92.4%, सार्थक रावत 92.4%, ऐनेश रतूड़ी 92.2%, अनुष्का कुलियाल 92.2%, अर्णव गर्ग 92.2%, मन्नत गुरेजा 92.2%, आदर्श उनियाल 92%, अद्रिका जुगलान 92%, अयान अहमद 92%, ओम रतूड़ी 92%, पलक गुप्ता 92%,  सिद्धार्थ राव 92%, सौम्या असवाल 92%, वेदांशी रतूड़ी 92%, लिपि भटनागर 91.6%, आस्था असवाल 91.4%, प्रखर जोशी 91%,  रुद्राक्ष अग्रवाल 91%, कीर्ति रस्तोगी 90.8%, तक्ष्य अग्रवाल 90.8%, मानसी राणा 90%, पारस सिंह 90%,  शिवांश बिष्ट 90%, सोमिल पंचभैया 90% अंक प्राप्त किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *