Advertisement

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के चुनाव 19 को होंगे


ऋषिकेश 14 अगस्त:- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के 19 अगस्त को आयोजित चुनाव प्रक्रिया के चलते नामांकन वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर दो ,सचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो ,उप कोषाध्यक्ष पद पर दो लोगों के चुनाव मैदान में डट जाने के साथ उप महासचिव पद पर एक और सचिव पद पर दो लोगों के होने के साथ महासचिव पद पर नरेश कुमार भारद्वाज और उप महासचिव पद पद दिनेश कुमार मुद्गल तथा उप सचिव पद पर अजीत कुमार शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है।

यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश कुमार संगर और उप चुनाव अधिकारी केके श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि उपचुनाव में 500 सदस्य अपने पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर ब्रह्म कुमार शर्मा और प्रमोद कुमार जैन का मुकाबला, अशोक कुमार रस्तोगी के अपने नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद होगा। उपाध्यक्ष पद पर एच एन सिंह और अजय गोयल के बीच महासचिव पद पर नरेश कुमार भारद्वाज उप महासचिव पद पद दिनेश कुमार मुद्गल उप सचिव पद पर अजीत कुमार शर्मा के नाम आने पर उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है।
[banner id=”5630″]
तो वही सचिव पद पर नरेश कुमार गर्ग और हेमंत कुमार पांडे के बीच मुकाबला होगा ।कोषाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार पाहवा और पुरुषोत्तम दयाल अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे। उप कोषाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार अरोड़ा तथा नंदकिशोर कालरा के बीच मुकाबला होगा।

इसी के साथ कार्यकारणी के लिए चुनाव मैदान में 14 लोगों ने अपना नामांकन पत्र भरा जिसमें 12 लोगों का चयन किया जाना है। जिसके लिए गणेशी लाल ,राम कुमार कोहली ,मदनलाल वालिया ,चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान ,हरीश चंद तोमर, कुलभूषण सेठी, कृष्ण गोपाल गोयल, वेद प्रकाश धींगरा, शेखर गुप्ता, रमेश चंद जैन, प्रदीप कुमार जैन, सत्य प्रकाश गुप्ता ,राजकुमार तलवार, चुनाव मैदान में डटे हैं।
[banner id=”5651″]
जिन का चुनाव 19 अगस्त को व्यापार सभा में सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया 1:00 बजे तक आईडी जमा कराए जाने के बाद तक चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *