ऋषिकेश 10 नवंबर। लोकआस्था के पर्व छठ के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की और अपने परिजनों तथा राज्य के लोगों के कल्याण की कामना की।

छठ पर्व पर छठ माता लोगों को समृद्धि, धन, बच्चे, सभी कुछ का आशीर्वाद देती है। वह सभी भक्तो की इच्छाओं को पूरा करती है और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। लोगों का बहुत दृढ़ विश्वास है, इसीलिए हर साल वे इस अवसर को बहुत ईमानदारी से मनाते हैं। वह हमारे जीवन को आनंद और खुशी से भर देती है जो हम सभी को पसंद है।

पूरे विश्व में कोरोना महामारी के कारण ऋषिकेश मै पिछले तीन वर्षों से किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही हो पा रहा था। तीन साल बाद आयोजित छठ पूजा पर्व पर ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।















Leave a Reply