ऋषिकेश 9 दिसंबर। पूरे देश में शोक की लहर है, देश के अलग-अलग इलाकों में सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में छिद्दरवाला चौक में ग्राम वासियों, पूर्वसैनिकों व कांग्रसजनों ने हवाई दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस बिपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य 11 सैन्य अधिकारियों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर 2 मिनट का मौन धारण कर उनको नमन किया उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनरल रावत एक महान देशभक्त और उत्कृष्ट सैनिक थे जिन्होंने असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की। यह देश उनकी असाधारण सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। जिन्होंने अपनी काबिलियत और लगातार मेहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। सीडीएस जनरल रावत का असमय निधन देश उत्तराखंड वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व 11 सैन्य अधिकारियों की मृत्यु से पूरा देश दुखी है। धीरज ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपने शानदार कैरियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए। उन्होंने कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों को सफलता में बदलने का अद्भुत काम किये।
उनका जाना देश वाह सेना के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में जगजीत सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, नवदीप हुडा, रवि राणा, कुंवर सिंह गुसाईं, अमन पोखरियाल, प्रवीण बिष्ट, जितेन्द्र त्यागी, हरभजन सिंह, चतर सिंह चौहान, कमल रावत, मोहन सिंह दोगलियाल, दिनेश पोखरियाल, रमेश पोखरियाल, महेन्द्र सिंह, हुकम सिंह बिष्ट, शिव सिंह, दर्शन सिंह बिष्ट, पुरन चंद रमोला, गुलाब सिंह, सुभाष चंद्र बहादुर, सरस्वती बूढ़ा, मनवर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, गुलाब सिंह राणा, अंजली कश्यप, सीमा फरस्वान, हेमन्त गुल्हाटी, राधा देवी मौजूद रहे।
Leave a Reply