ऋषिकेश 15 दिसंबर। 2022 के होने वाले चुनाव के दृष्टिगत नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी राजेश भाटिया एवं रामनगर विधानसभा प्रभारी प्रवेश रतन पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी दिल्ली का प्रथम उत्तराखंड आगमन पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं से मिलते हुए नवनियुक्त प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए आगामी चुनाव के लिए वार्ता करते हुए कहा की विजय सम्मान रैली भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की अगुवाई करते हुए सर्जिकलस्ट्राइक में जाबांजो को ललकारते हुए सेना से सुबूत मांग रही थी आज उसे सेना का पराक्रम याद आ रहा है। बेहतर होता की पहले कांग्रेस देश की जनता से माफ़ी मांगती। दुश्मनो से जब भी सेना सीमा पर जूझती है तो कांग्रेस की ओर से दुश्मनो की भाषा में बात की जाती हैं और इसका असर सीधे सैनिको के मनोबल पर पड़ता है। अतः 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार 70 में से 60 सीटों पर विजय प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
स्वागत कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा प्रकांत कुमार, अक्षय खैरवाल, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अमन कुकरेती, जिला मंत्री,नितीन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष,आकाश कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply