Advertisement

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया महिला जागरूकता शिविर का आयोजन


ऋषिकेश 20 दिसंबर। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  विजय बड़थ्वाल के द्वारा राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज भृगुखाल विकासखण्ड यमकेश्वर में महिला जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

मां सरस्वती के समक्ष दीप एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया इसके बाद समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा  विजय बड़थ्वाल, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तराखंड, पूर्व विधायक यमकेश्वर विधानसभा, का पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, जागरुकता शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को उनके वेयक्तिक अधिकारो की सुरक्षा व सविधान द्वारा दिए गए अधिकारो एव किशोर किशोरियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी ।भारतीय संविधान में महिलाओं, बालिकाओं को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं लेकिन वह अपने अधिकारों को पूरी तरह से नही जान पाती है। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में पुरूषों के समान ही महिलाओं को भी अधिकार प्राप्त है। बालिकाओं के कल्याण व सुरक्षा के सम्बन्ध में अनेक अधिनियम बनाये गये है। जैसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 354सी, 376, 376ए, 376बी, 376सी, 376डी, 498ए, 304बी, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 आदि है। परन्तु बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है । परिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, सभी स्तरों पर प्रयास किया जाये।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्म रक्षा, सामाजिक सोच व विचारधारा, बालिकाओं को समय दे जिससे वे भावनात्मक रूप से सशक्त हो तथा अपराध का शिकार न हो सके। उन्होंने महिलाओं के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानून द्वारा अनेकों अधिकार दिये गये है। लेकिन जागरूकता की कमी है। शिविर में उपस्थित महिलाओं को कोविड-19 कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। महिला जागरुकता शिविर में कक्षा 11/12 की बालिकाओं को स्वच्छता किट भी वितरित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *