उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की गाज ऋषिकेश के आधा दर्जन से अधिक दायित्व धारियों पर भी गिरी , नए लोग दायित्व लेने के लिए लगे जोड़-तोड़ में


ऋषिकेश ,02 अप्रैल ।उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होने के बाद वर्ष 2018 में सुबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा निगमों परिषदों में नवाजे गए, आधा दर्जन से अधिक विभिन्न दायित्व धारियों को नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सत्ता परिवर्तन होते ही पैदल कर दिया है। जिसके चलते ऋषिकेश में भी बनाए गए चार दायित्व धारी सड़क पर आ गए हैं। ज्ञात रहे कि ऋषिकेश में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भगतराम कोठारी ,गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंघल ,समाज कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ,मंडी परिषद ऋषिकेश के अध्यक्ष विनोद कुकरेती के अतिरिक्त गढ़वाल मंडल विकास निगम के सदस्य आशुतोष शर्मा ,पर्यटन सलाहकार समिति के पंकज भट्ट के साथ विजय बिष्ट को भी गोपन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार हटा दिया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता नई सरकार में दायित्व संभालने के लिए जोड़-तोड़ में लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *