2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को झटका देते हुए 14 भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से दिया इस्तीफा, स्थानीय भाजपा विधायक पर भी लगाया उपेक्षा का आरोप


ऋषिकेश/  10 जनवरी। 2022 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही चुनाव से पूर्व ही भाजपा को झटका देते हुए 14 पार्षदों ने में सामूहिक रूप  से इस्तीफा दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा को यह वाक्या रुड़की नगर निगम मैं हुआ है। जहां  बोर्ड बैठक के 2 दिन बाद ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम के लगभग 14 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है भाजपा छोड़ने वाले पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भी नगर निगम में पार्षदों के क्षेत्र में इस तरह के विकास कार्य नहीं हो पाए जिस तरह से वह चाह रहे थे पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का पार्षद बनने के बाद लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा होती रही और नगर निगम के अधिकारी भाजपा पार्षद उपेक्षा करते रहे।

आज उन्होंने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया अब सभी पार्षद कौन सी पार्टी में जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा की भारतीय जनता पार्टी पर पार्षदों के इस्तीफे का कितना प्रभाव पड़ेगा लेकिन इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पार्षदों के इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा के विधायक प्रदीप बत्रा पर भी पार्षदों ने विकास ना करने के साथ साथ अन्य भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा विधायक ने भी पार्षदों के क्षेत्र को कभी गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते आज उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है अब यह सभी पार्षद कौन सी पार्टी में जाएंगे यह सभी सामूहिक रूप से एक बैठक कर निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *