Advertisement

किशोर उपाध्याय कांग्रेस छोड़ थामा बीजेपी का दामन, टिहरी विधानसभा से कल करेंगे नामांकन, कांग्रेस पार्टी ने किया 6 वर्ष के लिए निष्कासित


ऋषिकेश देहरादून 27 जनवरी। उत्तराखंड विधानसभा 2022 के मद्देनजर कांग्रेसी वा भाजपा नेता अपने-अपने दलों को छोड़कर एक दूसरे दलों में जा रहे हैं उसी कड़ी में किशोर उपाध्याय के कई दिनों से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलों को आज पाटापेक्ष हो गया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा  कार्रवाई करते हुए किशोर उपाध्याय को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है बताते चलें कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थामा है जिसको मदन कौशिक वा पहलाद जोशी द्वारा बीजेपी ज्वाइन करा कर अपने अंजाम तक पहुंचाया है भाजपा द्वारा किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा से टिकट दिया जा रहा है जिसके लिए वह कल अपना नामांकन पत्र भरेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *