नैनीताल 03 अप्रैल। अल्मोड़ा हाईवे पर चट्टान से पत्थर गिरने से कई वाहनो के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि भाग्यवश किसी वाहन सवार को पत्थरों से चोट नहीं आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना से आगे डेंजर जोन कहे जाने वाले भोर्या बैंड पर थुआ कि पहाड़ी में आग धधक रही है। इससे हाईवे पर पत्थर चटककर गिर रहे हैं। इससे मार्ग पर बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है। इन्हीं पत्थरों से शनिवार को सिल्टोना निवासी वाहन चालक पान सिंह के वाहन संख्या यूके04सीए-7788 पर एकाएक पत्थर गिर गए, इससे वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए, तथा पान सिंह को भी हल्की चोट लगी। इससे मार्ग पर आवाजाही भी बाधित हुई। एनएच के कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह जान जोखिम में डालकर पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों के बीच हाईवे पर फैले पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। बताया गया है कि इससे पूर्व बृहस्पवितारको भी एक वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए थे और वाहन चालक ने बमुश्किल जान बचाई। इधर रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी पहाड़ी से जगह-जगह पत्थरों के गिरने का समाचार है,
Leave a Reply