मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद किए भेंट, पर्यटन, सड़क, बिजली समेत कई मुद्दों पर भी करी चर्चा



देहरादून दिल्ली 18 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से नई दिल्ली में भेंट की। पीएम को उन्होंने भेंट में बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद दिए ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद भेंट किए। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2023 के दौरान निवेश की ग्राउंडिंग के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, सहकारिता से जुड़े सभी सदस्यों के परिवारों की आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिगत सहकारी किसान समृद्धि कार्ड योजना (नमो सहकारी कवच कार्ड) प्रारंभ करने के विषय में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया।

पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पर्यटन, सड़क, बिजली समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर करी अभिनव पहल



देहरादून 17 जनवरी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर अभिनव पहल की है।

मुख्यमंत्री ने सचिव  विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें जो उपहार मिले हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उपहारों की नीलामी से मिलने वाली राशि को जनहित के कार्यों में उपयोग किया जाए। उन्होंने हाल ही में जनता से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को “बुके की जगह बुक” देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस विषय पर सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके। इस नीलामी प्रक्रिया में कोई भी सामान्य व्यक्ति भाग ले सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का किया शिलान्यास,



देहरादून पिथौरागढ़ 16 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया व भगवान श्री राम दरबार एवं कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रांच में पारंपरिक विधि से कालीन तथा फिरका और बिंडा (मटका) के माध्यम से मट्ठा भी बनाया इसके साथ ही सिलबट्टे पर हरा नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र भेंट किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि पिथौरागढ़ में आना मेरे लिए हमेशा भावुक क्षण होते हैं। उन्होंने कहा अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों का प्यार और दुलार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ के विकास हेतु राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ जनपद में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज हेतु 1 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही प्रधानमंत्री मोदी ने आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किये थे, जिसके फलस्वरुप आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या बढ़ रही है।इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का किया शुभारंभ, ₹24.68 करोड़ के विभिन्न कार्यों का भी किया शिलान्यास,



देहरादून/ कैंची धाम 14 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंची धाम से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने ₹24.68 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना करने के साथ ही श्री राम भजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया और स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण



 देहरादून उत्तरकाशी 8 जनवरी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

अयोध्या में उत्तराखंड सरकार करेगी राज्य अतिथि गृह का निर्माण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप यूपी सरकार ने करी जमीन आवंटित



ऋषिकेश देहरादून 6 जनवरी। अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखण्ड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित कर दी है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है।

जहां उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा, जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी मेला भी इसी थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि विगत दिनों मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर के समीप उत्तराखण्ड सरकार का राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए भू-खंड खरीद के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया था, जिसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम ने अयोध्या में स्थलीय निरीक्षण किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश



देहरादून 5 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से बस टर्मिनल को स्वच्छ और आधुनिक बनाए जाने के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण करवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस का ध्यान रखा जाए। वाहन चालकों के प्रशिक्षण और मेडिकल की भी सुमुचित व्यवस्था की जाए। यातायात नियमों के प्रति लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। जन सुरक्षा की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में नए वाहनों की व्यवस्था की जाए।

उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्य में जो भी नए बस टर्मिनल बनाए जा रहे हैं, उनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए। सभी बस टर्मिनल पर स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में पिछले दो साल में लगातार सुधार आया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम को 29.06 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था जबकि इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति  विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव  आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव परिवहन  अरविन्द सिंह ह्यांकी, एमडी उत्तराखण्ड परिवहन निगम डॉ. आनंद श्रीवास्तव, परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने नियोजन विभाग की करी समीक्षा, सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में दुगुना करने के प्रयासों एवं सतत विकास लक्ष्यों का नियमित रूप से करे अनुश्रवण: पुष्कर सिंह धामी



देहरादून 4 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने, उनके प्रभावी अनुश्रवण तथा राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली को प्रोत्साहन देने हेतु गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं की प्रभावी समीक्षा कर राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के मध्य आपसी भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में दुगुना करने के प्रयासों एवं सतत विकास लक्ष्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग स्तर पर चयनित 06 आकांक्षी जनपदों और राज्य स्तर पर चयनित 09 आकांक्षी जनपदों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति  विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, नियोजन विभाग से  मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश, परियोजनाएं समयावधि के अन्दर हो कार्य पूर्ण, परियोजन क्रियान्वयन में कोई समस्याएं आ रही है तो कराए अवगत: पुष्कर सिंह धामी



देहरादून 04 जनवरी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएं।

राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए सघन प्रयासों की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किए जाएं कि परियोजनाएं समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण हो जाएं। परियोजन क्रियान्वयन में कोई समस्याएं आ रही है तो उन्हें भी बताएं।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हाइड्रो और सोलर ऊर्जा में उत्पादन को तेजी से बढ़ाया जाए। यू.जे.वी.एन.एल. की अतिरिक्त भूमि पर पर्यटन आधारित गतिविधियों और सोलर उत्पादन को प्राथमिकता दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डिजिटल भुगतान को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। राजस्व वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने पिटकुल से विद्युत परीक्षण तंत्र की मजबूती की दिशा में ध्यान देकर अल्प, मध्यम एवं दीर्घकालिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति  विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, एमडी यू.जे.वी.एन.एल.  संदीप सिंघल, एमडी यूपीसीएल  अनिल कुमार, एमडी पिटकुल  पी.सी.ध्यानी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों के साथ भोजन कर मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद, श्रमिकों के योगदान को सराहा राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान, उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता : पुष्कर सिंह धामी



देहरादून 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ. आर. आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखण्ड’ का विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि विकास पुस्तिका राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का माध्यम होती है। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से अपेक्षा की कि सूचना तकनीकि के इस दौर में इस प्रकार की विकास पुस्तिकाओं को ई-बुक के रूप में भी प्रस्तुत किया जाय, ताकि लोग अपने मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  की प्रेरणा से हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना के इन 23 वर्षों में पहली बार बहुत से काम हुए हैं। राज्य में पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई के लिए हमने नकल विरोधी कानून लागू किया है, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है। राज्य में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है। आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किया गया है यही नहीं पहली बार उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास एवं प्रगति हमारा लक्ष्य है अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा रही है। निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने में निवेशकों, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, समिट में इंग्लैंड, आबूधाबी समेत अन्य देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ को एक नये उत्तराखंड के निर्माण की शुरूआत बताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस शुरूआत को इसकी मंजिल तक पहुंचायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी माता, बहनें लखपति बन सकें इसके लिये लखपति दीदी योजना लायी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ अन्य लोगों द्वारा राज्य के पारम्परिक उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राण्ड से भी बेहतर ढंग से हो सकेगी तथा आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया को सरकार और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि मीडिया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य करती है, तथा जनहित के मुद्दों तथा आम लोगों की समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करती है।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने वैश्विक इंवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये भी सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

सचिव सूचना शैलेश बगौली ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया तथा महानिदेशक  बंशीधर तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पांडवाज बैण्ड, प्रीतम भरतवाण एवं लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति भी दी। सभी ने लोक कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका विमोचन के पश्चात पिछले एक सप्ताह से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ भोजन कर उनके अथक परिश्रम की सराहना कर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में हमारे श्रमिक भाइयों का विशेष योगदान रहा है, उनके श्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,  प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक  मुन्ना सिंह चौहान,  खजान दास,  सविता कपूर,  सरिता आर्य, सुरेश गढ़िया, महानगर अध्यक्ष भाजपा  सिद्धार्थ अग्रवाल, निवर्तमान मेयर  सुनील उनियाल गामा, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष  मधु भट्ट, सचिव मुख्यमंत्री  मीनाक्षी सुंदरम, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय सहित सूचना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।