ऋषिकेश रामा पैलेस पर हुई कार बाइक भिड़ंत में बाइक राइडर यश प्रजापति की मौत के बाद घायल दूसरे युवक ऋषि कुशवाहा ने भी उपचार के दौरान तोड़ दम


ऋषिकेश 13 नवंबर। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की एक कार से भीषण टक्कर हो गई, परिणाम स्वरूप हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी थी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे हायर सेंटर एम्स अस्पताल रेफर किया गया था जिसकी कल रात उपचार के दौरान मौत हो गई है। 

बताते चलें बीती सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रामा पैलेस पिक्चर हॉल के पास से नटराज चौक की ओर से टर्बो बाइक पर सवार दो युवक तेज़ रफ्तार से इंद्रमणि बडोनी चौक  से आ रहे थे। की तभी  एक हुंडई कार चालक अपनी कार बैक कर रहा था। जो कि अचानक बाइक से टकरा गई ओर दूसरी और जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर वहां से गुजर रहे राहगीर ढालवाला निवासी अर्जुन भट्ट ने  हादसे में चोटिल दोनों यूवकों को तुरंत अस्पताल लाया गया।  जहां एक युवक यश प्रजापति, पुत्र अनिल प्रजापति, उम्र 22 वर्ष निवासी गुमानी वाला  को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक यश प्रजापति एक युटुब बाइक रायडर था जो कि अक्सर अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता था। यश की बाइक पर इंस्टाग्राम की uk14_riding_hub भी आईडी भी प्रिंट थी। 

सड़क दुर्घटना में घायल हुए दूसरे युवक ऋषि कुशवाहा निवासी नेहरू ग्राम इंदिरा नगर ऋषिकेश  उम्र 21 वर्ष की गंभीर हालत देखते हुए सोमवार की रात उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था । जिसकी मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक ऋषि कुशवाहा तीन बहनों का अकेला भाई था। 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *