ऋषिकेश 28 जुलाई। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नशे का आदी है।
मंगलवार देर रात पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान ट्रांजिट कैंप के पीछे वाले गेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार (24 वर्ष) पुत्र मुकेश कुमार, निवासी गली नंबर-5, वाल्मीकि बस्ती, रेलवे रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार, नशे का आदी निकला













Leave a Reply