Advertisement

ठेली लगाने के विवाद में थाना परिसर में भिड़े दो पक्ष, तीन लोगों का शांति भंग में चालान


ऋषिकेश, 31 जुलाई। पुराना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ठेली लगाने को लेकर हुए विवाद में थाना परिसर के भीतर ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामला बढ़ता देख शांति भंग की आशंका के चलते तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बनखंडी निवासी काजल, संगीता और देव कुमार ठेली लगाने के विवाद को लेकर कोतवाली ऋषिकेश पहुंचे थे। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट पर आमादा हो गए।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तीनों को हिरासत में लिया और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की। बाद में तीनों का चालान कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *