Advertisement

मुनिकीरेती में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे


ऋषिकेश 13 अगस्त। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

नगर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में आयोजित रैली में सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद के निर्देश पर सभासदगण और पालिका के समस्त कर्मचारी निकाय कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद तिरंगा हाथों में लेकर सभी लोग देशभक्ति के नारों के साथ पीडब्ल्यूडी तिराहा तक पहुंचे। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि देशप्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और धर्म है। देशप्रेम के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की गरिमा, एकता और सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
तिरंगा रैली में सभासद विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, रोहित गोडियाल, सच्चिदानंद पैन्यूली, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, अवर अभियंता सचिन, लेखाकार प्रद्युम्न कृषाली, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर मायाराम, राजू सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *