Advertisement

जंगलात बैरियर पर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार


ऋषिकेश, 20 अगस्त। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने जंगलात बैरियर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान22 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम 19 अगस्त को जंगलात बैरियर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले रमन कुमार (29 वर्ष), पुत्र स्व. राजवीर सिंह, निवासी गली नंबर-10, नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *