Advertisement

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने कसी कमर


ऋषिकेश 12 सितंबर।  आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को NSUI ऋषिकेश की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती, संभावित प्रत्याशियों के आवेदन तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। साथ ही परिसर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।
NSUI जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। NSUI हमेशा छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बैठक में आगामी दिनों में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्रहित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंडी सभापति राकेश अग्रवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप, पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, बृज भूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, रेहान बंदौलिया, उदित झा, अखिल गुलियाल, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला सहित कई छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *