ऋषिकेश 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा ने मंगलवार को रायवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
बताते चलें भारतीय जनता पार्टी के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पवन शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने सेवा, संस्कार, पोषण और बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को आत्मीय बना दिया। इस दौरान सीता देवी, बीना गोठियाल (सहायिका), महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना बेंगवाल, उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी, सदस्य अनीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा जोशी, कोषाध्यक्ष सरस्वती अधिकारी और सचिव रेखलता थापा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पवन शर्मा ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और संस्कारवान विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।













Leave a Reply