ऋषिकेश, 2 अक्टूबर ऋषिकेश जागरण समिति की ओर से गुरुवार को माँ भगवती की द्वितीय चौकी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। चौकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता की चौकी का विशेष आकर्षण माँ भगवती का पारंपरिक आवाहन तथा माता की पक्की भेंट और छैने रहा, जिसका आयोजन जागरण समिति की ओर से स्वयं किया गया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए इस आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
चौकी में भजनों का गुणगान करने के लिए दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायक तरुण सागर पहुंचे। तरुण सागर सा रे गा मा एवं टी-सीरीज से जुड़े रहे हैं और देश के प्रसिद्ध भजन गायकों में उनकी पहचान है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल में अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी गीत गाया है।
तरुण सागर ने चौकी में अपने प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “लाल चोला सी दे दर्जी”, “दिल करदा मैया जी मेरा दिल करदा”, “माँ मैं तेनु की चढ़वां”, “सांसों की माला में सिमरूं मैं” और “मेला मैया दा” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए।
इस अवसर पर समिति से धीरज चतरथ, हरेन्द्र सैनी, हिमांशु शर्मा, सिद्धार्थ चतरथ, सौरभ राज, पंडित पवन गौदियाल,, विशाल गौड़,पं ज्योति शर्मा पुखराज, प्रियांशु, कृष्णा शर्मा, सूरज, योगेश वर्मा, पार्षद प्रिंस मनचंदा, योगेश कलडां, आलोक चावला, के के सचदेवा , अजय ब्रेजा , राजेश, रोहित, सोनू, भानु पांडे, नितिन, दक्षेश मनचंदा, मनीष छावड़ा, रवि धिड़ियाल, राजीव कालड़ा,गोपाल नारंग, सुरेश, राजपाल अनीता मंमगाई, खरोला, सीमा चचरा , संजय शर्मा, हिमांशु बजाज , सूरज, आदि महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में देहरादून जागरण समिति, रुड़की जागरण समिति और हरिद्वार जागरण समिति के सदस्यों ने भी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। चौकी के अंत में मां की आरती व प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित थे ।













Leave a Reply