गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और विनिंग ट्रॉफी जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव


ऋषिकेश, 5 अक्टूबर। गोवा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल और विनिंग ट्रॉफी जीतने वाली 40 प्लस पहाड़ी बॉयज फुटबॉल टीम का सोमवार को ऋषिकेश स्थित होटल हिमालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भारत विकास परिषद, योग नगरी शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की संरक्षक, पूर्व मेयर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता ममगाईं तथा परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा मौजूद रहे। 

0अनिता ममगाईं ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद भी जिस जुनून, अनुशासन और फिटनेस के साथ पहाड़ी बॉयज की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस मोौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि परिषद हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रही है। पहाड़ी बॉयज टीम की यह उपलब्धि ऋषिकेश के साथ ही पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

टीम के संस्थापक गोपाल रावत ने बताया कि गोवा में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर की कई दिग्गज टीमों ने प्रतिभाग किया था। पहाड़ी बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन टीमों को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस अवसर पर टीम मैनेजर तिलोकनाथ गुप्ता, कप्तान दीपक बिष्ट, कोच दिग्विजय तोमर, अनिल रावत, विजय शर्मा, शीशपाल पोखरियाल, शैलेंद्र आठवाल और यशवंत रावत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संगठन सचिव आकाश जैन, राजेंद्र पांडेय, राजकुमारी जुगलान, कमलेश जैन, अनीता रेना, पंकज शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, विजय बड़ोनी, महावीर चमोली, अनूप बडोनी, मनीष मनवाल, रोमा सहगल, राजेश गौतम सहित परिषद के सदस्य एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *