ऋषिकेश 7 मार्च। ऋषिकेश से आज बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज चार लड़के दिल्ली नजफगढ़ से लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी बीच उन लोगो ने चीला शक्ति नहर में घूमने का मन बनाया। चीला शक्ति नहर में घूमने के दौरान वह सभी नहर किनारे बैठ गए, जंहा उनके दो दोस्त पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25प्रमोद s/o विनोद कुमार , नजफगढ़, उम्र – 25नदी किनारे बैठे थे। की अचानक से उनके पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए।
जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरफ़ को बुलाया गया। एसडीआरएफ़ के इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने पर रेस्क्यू किया गया। लेकिन अभी डूबे लड़को का पता नही लग पाया है, बहरहाल अभी रेस्क्यू जारी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली नजफगढ़ से 4 लड़के ऋषिकेश घूमने आए थे और उन्होंने घूमने मन बनाया और वो लोग लक्ष्मणझूला के नदी किनारे बैठ गए। जिसमें से दो दोस्त नदी के ठीक किनारे बैठ गए और अचानक से दोनो के पैर फिसलने से वो शक्ति नहर में बह गए।