चारधाम यात्रा का संयुक्त रोटेशन ‌‌‌‌न‌‌ बनने पर ‌‌‌‌, सरकारी रोटेशन के तहत संचालित होगी यात्रा-दिनेश चंद्र पठौइ


ऋषिकेश,06 अप्रैल  । आरटीओ देहरादून दिनेश चंद्र पठौइ ने कहा कि चार धाम यात्रा 2022 में यात्रा संचालन को लेकर प्रमुख परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के गठन नहीं किये जाने पर ऐसी स्थिति में यात्रा का संचालन सरकारी रोटेशन व्यवस्था के तहत किया जाएगा। इस रोटेशन के उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अध्यक्ष और एआरटीओ सचिव होंगे।

बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून दिनेश चंद्र पठौइ ने चार धाम यात्रा में संचालित होने वाली परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक में संयुक्त रोटेशन के गठन को लेकर चर्चा हुई। संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सभी बड़ी कंपनियों से हमने रोटेशन गठन को लेकर बातचीत की मगर कोई भी कंपनी इस वर्ष रोटेशन के गठन को लेकर सहमत नहीं है। ऐसी स्थिति में सरकार अपने स्तर पर चार धाम यात्रा का संचालन करेगी। जरूरत पड़ेगी तो बसों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भी ऐसी ही स्थिति आई थी, जब शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर सरकारी व्यवस्था के तहत रोटेशन का गठन किया गया था। इस वर्ष भी यही कदम उठाया जाएगा।

परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो के कार्यालय सहायक विपिन चौधरी ने सुझाव दिया कि रोटेशन का गठन ना होने की स्थिति में परिवहन निगम यात्रा अड्डा परिसर में अपना यात्रा संचालन केंद्र खोलेगा। जिस में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यात्रियों की आनलाइन बुकिंग भी की जाएगी।

बैठक में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह और मनोज साहल ने परिवहन अधिकारियों के समक्ष यह समस्या रखी कि चार धाम यात्रा के दौरान श्री हेमकुंड यात्रा के लिए हमेशा ही बसों को लेकर परेशानी होती है। इस वर्ष 22 मई से श्री हेमकुंड के कपाट खुल रहे हैं। इसलिए प्रशासन श्री हेमकुंड यात्रा के लिए वाहनों की अलग से व्यवस्था करें। आरटीओ देहरादून दिनेश चंद्र पठौइ ने कहा कि श्री हेमकुंड के लिए आने वाली डिमांड को अलग से शामिल किया जाएगा। यहां के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहित कोठारी, संभागीय निरीक्षक तकनीकी प्रदीप रौथान,जीएमसीसी के संचालक सुधीर राय, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष नवीन रमोला,टीजीएमओ के सचिव हिम्मत सिंह रावत, संचालक प्रेमपाल सिंह बिष्ट, जसपाल रौतेला, कुंवर सिंह नेगी, बलबीर सिंह रौतेला, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, सचिव विजेंद्र सिंह कंडारी, टाटा सुमो यूनियन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, सचिव राधेश्याम व्यास, जीएमओ संचालक हर्ष सिंह रावत अनिल बगोली, डीलक्स टैक्सी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत डंग, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह, मदन कोठारी, बृज भानु प्रकाश गिरी, जगमोहन सिंह जग्गा, नवीन मोहन, प्यारेलाल जुगलान आदि बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *