मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द प्रसाद भट्ट ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ, प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा


ऋषिकेश/ देहरादून 1 अगस्त। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ओर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द प्रसाद भट्ट ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास में #AmritMahotsav के तहत #हर_घर_तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।

इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने भी कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।

मुख्यमंत्री  धामी ने सभी प्रदेशवासियों से 2 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *