तीर्थ पुरोहित समिति को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा कराया गया स्थान उपलब्ध


ऋषिकेश 30 अगस्त।  तीर्थ पुरोहित समिति को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा कार्यालय हेतु भूमि उपलब्ध कराई गई।  जिसका आज विधिवत पूजन यज्ञ कार्यक्रम किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में पार्षद रीना शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, मनीष शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कर उक्त भूमि को मंत्रोच्चार द्वारा शुद्ध किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष  विनय सारस्वत ने कहा कि काफी समय से तीर्थ पुरोहितों हेतु माँ गंगा तट पर स्थान की मांग की जा रही थी, आज नगर निगम की महापौर  अनिता ममगाई और समस्त पार्षद गणों के प्रयासों से यह भूमि यह स्थान तीर्थ पुरोहित समिति को प्राप्त हुआ है इसके लिए सभी को सादुवाद है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू सनातन संस्कृति में ध्यान, तप, पूजा, यज्ञ जैसी क्रियाएं जीवन मे ईश्वरीय अस्तित्व को प्रगट करती है, इन विधानों के लिए स्थान ना होने के कारण अब तक तीर्थ पुरोहित यथोचित कार्यो को करने में असमर्थता महसूस करते थे पर आज स्थान की प्राप्ति के बाद सभी तीर्थ पुरोहितों में हर्ष का माहौल व्याप्त हुआ है।
इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय पार्षद रीना शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि यह कदम धार्मिक आस्थाओं और विश्वास का नवीनतम उद्घोष है, अब तीर्थ पुरोहितों को हिन्दू संस्कारो को करने हेतु उचित स्थान मिलना ईश्वरीय कार्य है इसके लिए उन्होंने नगर निगम की महापौर का धन्यवाद भी प्रेषित किया।
इस अवसर पर पार्षद मनीष शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा  ने नगर निगम का धन्यवाद प्रेषित करते हुए समस्त पुरोहित समाज का आह्वान किया कि वो सभी एकजुट भाव से सनातन संस्कृति की सेवा में सहयोग हेतु आगे आये।

इस पूजन कार्यक्रम में चेतन शर्मा, महामंत्री तीर्थ पुरोहित समिति, समाजसेवी  विनोद अग्रवाल , योगेश शर्मा , प्यारे लाल जुगलान, विवेक गोस्वामी, पंकज शर्मा,आशुतोष शर्मा,पंकज गुप्ता, यज्ञवर्त शर्मा, पंडित गंगा राम व्यास, अभिषेक शर्मा, घनश्याम झा,वेद प्रकाश शर्मा, चेतन्य वार्ष्णेय, मंगलदेव उपाध्याय, दिनेश पंत, गिरीश सेमवाल, मधुसूदन शर्मा, संतोष भट्ट, देवेंद्र नौटियाल, अनुपम कुशवाल,हंसराज बलोनी,परमानंद मिश्रा,त्रिलोकी नाथ तिवारी,नीलकंठ प्रसाद,अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *