भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड सिनेस्टार अनुष्का शर्मा संग ऋषिकेश स्थित प्रधानमंत्री के आध्यात्मिक गुरु दयानंद आश्रम में ध्यान और योग के साथ ले रहे हैं संतों का आशीर्वाद, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड सिनेस्टार अनुष्का शर्मा संग ऋषिकेश स्थित प्रधानमंत्री के आध्यात्मिक गुरु दयानंद आश्रम में ध्यान और योग के साथ ले रहे हैं संतों का आशीर्वाद, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
ऋषिकेश 31 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड की सिनेस्टार अनुष्का शर्मा और अपनी मां सरोज कोहली के साथ नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम में कल शाम से मौजूद हैं।
जहां पर आज सुबह उन्होंने उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और उनकी बेटी कुहू से भी मुलाकात की।रात को वह यहीं आश्रम में ही प्रवास किया। शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने आश्रम की रसोई में बना भोजन किया ।
विराट कोहली से मुलाकात करने के पश्चात डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया वे यहां अपनी बेटी के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने आए थे , साथ ही उनकी बेटी और उन्होंने विराट कोहली के साथ भी मुलाकात की, विराट कोहली के साथ उनका और उनकी बेटी का मिलने का यह दूसरा अनुभव है जो की बहुत अच्छा रहा उन्होंने विराट कोहली को बहुत सहज और सौम्य बताया।
इसके पश्चात उन्होंने आज साधु-संतों को भंडारा कराते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इससे पूर्व आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गंगा के दर्शन की और सुबह गंगा किनारे चहलकदमी भी की इसके पश्चात उन्होंने सुबह आज योग और ध्यान भी किया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को देखने के लिए आज आश्रम में उनके फैंस की भारी भीड़ मौजूद रही जिससे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगातार बचते नजर आए।