ऋषिकेश, 08 दिसंबर। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी (84) के निधन पर भाजपा कार्यकर्तााओं में शौक व्याप्त हो गया। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी सहित समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया।
ज्ञात रहे कि अविभाजित उत्तर प्रदेश में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे ,मोहन सिंह रावत गांववासी की शुक्रवार तड़के देहरादून के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।उनके निधन पर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्यक्त हो गया है।
उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गांववासी की गिनती पर्वतीय क्षेत्रों में भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं में रही है।
Leave a Reply