भाजपा के हरिद्वार और पौड़ी  लोकसभा प्रत्याशियों ने ऋषिकेश में संतों से लिया आशीर्वाद, संतों संग गंगा आरती में भी की शिरकत


ऋषिकेश 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी के अनिल बलूनी ने ऋषिकेश में संतों की उपस्थिति में गंगा आरती की।

रविवार की सांय चंद्रेश्वर नगर स्थित ईश्वर दास आश्रम में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनील बलुनी ने ‌पहुंच कर संतों का आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात उन्होंने स्वामीनारायण आश्रम के गंगा तट पर गंगा आरती में भी शिरकत की।

इस दौरान संतों ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में संसद को बचाने वाला एक ही राजनीतिक दल बचा है जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी है जो कहती है वह करके दिखाती है उन्होंने कहा कि इसी के चलते 500 वर्ष पुराना अयोध्या में ढांचा ध्वज कर भगवान श्री राम को स्थापित किया गया जिसके कारण आज पूरे देश ही नहीं दुनिया में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढा है। संतों ने कहा कि यह समय देश में चल रहे राजनीतिक संकट को बचाए जाना है जिसके लिए सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।

उन्होंने संतो से आव्हान करते हुए कहा कि भारतीय  संस्कृति को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश में सभी लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की । 

इस अवसर पर ईश्वर दास आश्रम के संस्थापक ईश्वरदास, स्वामी दयाराम दास, सुनील भगत महाराज , मुरारी दास यगीराज, निहारी दास, संकर दास  अच्युतानंद दास  सहित ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनीता ममगाई भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ,जिला महामंत्री दीपक धमीजा, संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल , राजेश गौतम, विधानसभा सह प्रभारी करण बोहरा विजय बडोनी, विक्रम नेगी ,जितेंद्र अग्रवाल,  आदि  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *