ऋषिकेश। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त तीर्थो के भ्रमण के लिए रवाना होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा का ऋषिकेश पहुंचने पर मायाकुंड स्थित श्री बद्री श्री ब्रह्मलीन गोदावरी गिरी जी महाराज की समाधि , मंदिर मंदिर वतारा माता मंदिर महंत महेंद्र संध्या गिरी के नेतृत्व में संतों ने भव्य स्वागत किया।
बुधवार को ऋषिकेश पहुंची छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट , सोमेश्वर महादेव मंदिर, चंदेश्वर मंदिर के साथ नगर भ्रमण करते हुए । श्री मनसा देवी ट्रस्ट तथा निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के उप महंत श्री महंत राजगिरी महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी महाराज, सचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत केदारपुरी, श्री महंत पूर्णागिरि, छड़ी श्री महंत पुष्कर गिरी, कोठारी महाकाल गिरी ,महंत रतन गिरी ,महंत ग्वालापुरी,महंत धीरेंद्र पुरी, नागा संन्यासियों व श्रद्धालु नागरिकों के जत्थे के साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर से तारा माता मंदिर पहुंची ।इस दौरान भारी संख्या में नागरिकों व श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए तथा पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की।
Leave a Reply