Advertisement

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा की विशेष गंगा आरती


ऋषिकेश 19 मार्च। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आने पर पूर्णानंद घाट में पूजन अर्चन कर गंगा आरती की। 

 इस अवसर पर गंगा आरती में शामिल महिलाओं ने बताया कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं, जिसके लिए उनके स्वस्थ होने की कामना की गई, उनकी वापसी पर उन्होंने ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, उनका पुनः स्वागत और, उनकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स वापसी पर महिलाओं ने की विशेष गंगा आरती की।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, उनकी यह सफलता विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। भारतीय मूल की साहसी और बहादुर बेटी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ प्रेषित करी। 

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा।
मुख्य रूप से गंगा आरती में पुष्पा शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा की विशेष गंगा आरती


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *