Advertisement

राम कथा सुनने आई मां और बेटी गंगा में डूबी, सर्च अभियान जारी


ऋषिकेश 9 जुलाई। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मपुरी स्थित राम तप स्थली के पास गंगा के तेज बहाव में 2 महिलाएं बह गई। घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

बुधवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में राम कथा का श्रवण करने एक ग्रुप अपने सभी परिजनों के साथ आए थे। जिसमे से दो महिलाएं जो कि सुबह 6:30 बजे राम तपस्थली आश्रम के घाट पर स्नान करने गई जहां वह दोनों नहाते समय गंगा के तेज बहाव में डूब गई । डूबने वाली महिलाएं मनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय , कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश और उसकी पुत्री गौरी पुत्री मनीष उपाध्याय उम्र 18 वर्ष निवासी कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश है। 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान शुरु कर दिया गया है।बहाव अत्यधिक होने से टीम द्वारा हरिद्वार, जल पुलिस, एस डी आर एफ, व अन्य बैराज स्टाफ को अवगत करा दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *