Advertisement

एम्स अस्पताल ऋषिकेश में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर त्यागी की इलाज के दौरान मौत, लक्सर कोर्ट में पुलिस द्वारा पेशी के लिए ले जाते हुए त्यागी को बदमाशों ने मारी थी गोली, हमलावर दोनों बदमाशों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार


ऋषिकेश 27 दिसंबर। ऋषिकेश एम्स अस्पताल में मेरठ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे मौत हो गई है। 
 बीते बुधवार को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस के साथ पेशी के लिए कोर्ट ले जाते समय दो हमलवारों ने विनय त्यागी को गोली मार दी थी। जिसको घायल अवस्था में एम्स अस्पताल ऋषिकेश लाया गया था जहां शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान विनय त्यागी की मौत हो गई। 
 बताते चले विनय त्यागी निवासी 
मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा भी लक्सर थाने में दर्ज हुआ था। 
 बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम द्वारा इसी  मामले में पेशी पर लक्सर कोर्ट ले जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके पश्चात बदमाशों ने तमंचे लहराते हुए मोटरसाइकिल पर भाग निकले। 
गोली कांड की घटना के वक्त छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस का वाहन जाम में फंस गया था। की तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। 
बाद  में पुलिस द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों हमलावरों सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को निवासी काशीपुर उधम सिंह नगर को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *