Advertisement

ऋषिकेश में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म का विरोध, वैदिक ब्राह्मण महासभा ने जताई कड़ी आपत्ति


ऋषिकेश में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म का विरोध, वैदिक ब्राह्मण महासभा ने जताई कड़ी आपत्ति
ऋषिकेश, 8 फरवरी। घूसखोर पंडित फिल्म के विरोध में देश भर में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में रविवार को वैदिक ब्राह्मण महासभा की एक विशेष बैठक जनार्दन आश्रम, दंडी बाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया गया। महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फिल्म को ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की फिल्म का निर्माण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सनातन परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं।
महासभा के महामंत्री शिव सेमवाल ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म निर्माता को समस्त सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फिल्म को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म की जानकारी मिलने के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बैठक के माध्यम से वैदिक ब्राह्मण महासभा ने सर्वसम्मति से फिल्म के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया और समाज की भावनाओं की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मणिराम पैन्यूली, जनार्दन कैरवान, सौरभ सेमवाल, अमित कोठारी, मुकेश थपलियाल, आयुष कोठारी, सूरज विजल्वान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *