Advertisement

महापौर शंभू पासवान ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर  एक वर्ष की उपलब्धियों को किया साझा


ऋषिकेश 7 फरवरी। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया है । इस अवसर पर महापौर ने नगर निगम कार्यालय मे जनता का आभार व्यक्त करते हुए पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया ।

महापौर शंभू पासवान ने स्‍वयं अपने निर्माण कार्यों से जुडे अनुभव का लाभ पिछले एक वर्ष में के दौरान हुए विकास कार्यों के लिये बताया। जिससे उन कार्यों की जनउपयोगिता एवं गुणवत्‍ता भी सुनिश्चित हो पा रही है जैसे परशुराम चौक में दशकों से होने वाले जलभराव के समाधान हेतु लीक से हटकर सड़क का खुदान कराकर ढाल का अनुसरण करते हुए सड़क निर्माण कराया गया जिसमें प्रारम्भिक विरोध का सामना भी करना पड़ा उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक विरोध का बाद भी उक्‍त कार्य को कराया गया और बाद में मानसून के दौरान गंगा नगर और पुरानी चुंगी क्षेत्र को दशकों से होने वाले जल भराव से मुक्ति मिली ।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ ऋषिकेश-स्वस्थ ऋषिकेश’ के संकल्प के साथ प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रण प्रणाली को 100% प्रभावी बनाया गया । चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं । कूडा संग्रहण हेतु जहॉ पूर्व में 20 से 25 गाडियां संचालित थी वहीं वर्तमान में 52 गाडियॉ संचालित हैं तथा यूजर चार्ज 10 लाख से बढकर 14 लाख हो चुका है ।

 डोर-टु डोर गाडियों की राज्‍य स्‍तरीय की डिजिटल मानिटरिंग (VLTS प्रणाली) हेतु ऋषिकेश नगर निगम को राज्‍य में प्रमुख तीन शहरों (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार) में चयनित किया गया है ।
 बुनियादी ढांचा और मार्ग प्रकाश: शहर के मुख्य मार्गों और आंतरिक गलियों में आधुनिक LED लाइटें लगाई गईं । साथ ही, जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और ड्रेनेज सिस्टम (नाली निर्माण) पर रिकॉर्ड कार्य किया गया ।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल करते हुए ‘ऑनलाइन टैक्स’ की शुरूआत की जा रही है, जिससे आम जनता को कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिली ।
इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण एवं स्‍वस्‍थ्‍य जीवन शैली हेतु सुविधाओं का विकास के लिए नगर क्षेत्र में पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया । 1.91 करोड की लागत से चन्‍द्रेश्‍वर नगर में रजत जयन्‍ती पार्क तथा 25 लाख की लागत से आवास विकास केशव पार्क में बैट-मिन्‍टन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है तथा विभिन्‍न पार्कों में ओपन जिम उपकरणों को स्‍थापित किया गया ।
साथ ही 17.77 करोड रूपये से नगर निगम क्षेत्रान्‍तर्गत हॉटमिक्‍स सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया गया।
इसके अलावा स्‍वच्‍छ भारत मिशन (शहरी) के अन्‍तर्गत लालपानी में ऋषिकेश कलेस्‍टर की ठोस अपशिष्‍ठ प्रसंस्‍करण एवं निस्‍तारण प्‍लान्‍ट कार्य गतिमान है ।
रायवाला में निराश्रित गौवंशों हेतु गौशाला निर्माण के लिए रूपये 4.79 करोड की डी0पी0आर0 तैयार कर शासन को प्रेषित की जा चुकी है ।

उन्होंने बोला कि रायवाला में डॉग शेल्‍टर निर्माण हेतु रूपये 2.68 करोड की डी0पी0आर0 तैयार कर शासन को प्रेषित की जा चुकी है ।सोर्स सेग्रीगेशन को बढावा देने हेतु विभिन्‍न वार्डों में कूडेदान वितरित किये गये ।
NCAP (राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु कार्यक्रम) के अन्‍तर्गत वर्ष 2025-26 में लगभग 10 करोड की लागत से प्रत्‍येक वार्ड में विकास कार्य एवं अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं ।
 शहर के फेरी व्‍यवसायियों को सुव्‍यवस्थित बाजार उपलब्‍ध कराने एवं ट्रेफिक नियंत्रण इत्‍यादि की दृष्टि से प्रथम चरण में तीन स्‍थानों पर (योगनगरी, एम्‍स के निकट एवं बैराज कॉलोनी के निकट) स्‍मार्ट वेंडिंग जोन तैयार किये जा रहे हैं ।

शहर के मार्गों पर 10 स्‍थलों पर EV चार्जिग स्‍टेशन एवं स्‍मार्ट बस शेल्‍टर पी0पी0पी0 मोड पर लगाये जा रहे हैं जिससे जहॉ एक ओर निगम की राजस्‍व में बढोत्‍तरी होगी वहीं दूसरी ओर शहर में आने वाले यात्रियों को भी स्‍वच्‍छ ईधन उपलब्‍ध होगा और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन उपयोग में सुविधाजनक बस स्‍टेंड प्राप्‍त होंगे, जिससे शहर के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा ।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *