ऋषिकेश 13 जुलाई। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) के नवीनीकरण हेतु रविवार को निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत चुनाव संचालन समिति की देखरेख में बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी रोहिताश पाल, हरिराम अरोड़ा, राजीव कालरा, सिमरन उप्पल एवं सुरेश चंद्र वर्मा की अनुमति के बाद समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा ने की।
चुनावी बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कमेटी का आय-व्यय विवरण, प्राप्ति एवं भुगतान खाता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित बैलेंस शीट सहित सभी वित्तीय दस्तावेज समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए। सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता की सराहना करते हुए समिति के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) की चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अशोक थापा का नाम हरिराम अरोड़ा द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिसका समर्थन समिति सदस्य जितेंद्र पाल एवं अमित उप्पल ने किया। सर्वसम्मति से अशोक थापा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए जितेंद्र पाल ने योगेश कालडा का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन रणवीर सिंह, अजीत सिंह गोल्डी एवं मदन शर्मा ने किया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अरोड़ा ने रणवीर सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन नीतीश पाल, पप्पू पाल एवं विमल शर्मा ने किया। इसके बाद रणवीर सिंह को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक थापा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी की शेष कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा तथा रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।बैठक का समापन सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) की मजबूती, पारदर्शिता एवं आगामी रामलीला आयोजन को भव्य रूप देने के संकल्प के साथ किया गया।













Leave a Reply