ऋषिकेश, 20 जुलाई। ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 216 पैक अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक पोलो कार भी सीज की गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
19 जुलाई को गठित पुलिस टीमों ने चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई गोल चक्कर आईडीपीएल, ऋषिकेश क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने अशोक कुमार सिंह (30 वर्ष) निवासी ग्राम हड़वाड़, बागेश्वर (हाल निवासी रायवाला, देहरादून) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 192 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की तस्करी में प्रयुक्त ग्रे रंग की पोलो कार संख्या UK07BR-9477 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
वहीं दूसरी कार्रवाई काली कमली धर्मशाला रोड, ऋषिकेश पर की गई, जहां पुलिस ने रामपाल (44 वर्ष) निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी बैराज कॉलोनी, वीरभद्र, ऋषिकेश) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।













Leave a Reply