ऋषिकेश, 21 जुलाई। ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 27 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ले ली है।
मंगलवार को पुलिस टीम ने शिवाजी नगर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (यूके14ए-0690) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार के कब्जे से 27 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शैलेश पटेल (51 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कनक राम, निवासी आवास विकास, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 27 पव्वे अवैध देशी शराब तथा लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।
Post Views: 20













Leave a Reply