Advertisement

नेपाली फार्म तिराहे पर विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश नगर निगम महापौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन


ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्त्‍ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुक्रवार को देहरादून से हरिद्वार सड़क मार्ग से जाते हुए भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगई और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के  नेतृत्व में हजारों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे एवं रायवाला में ढोल दमाऊ, नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया ।

जहां नेपाली फार्म तिराहे एवं रायवाला में मानव श्रृंखला बनाई और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्त्‍ता खासतौर पर भगवा परिधान पहन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंची। वहीं जेपी नड्डा ने कार में बैठे हुए ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया।हल्की बारिश के बीच स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आये।नेपालीफार्म तिराहे पर  उत्तराखंड की संस्कृति गाजे-बाजे पुष्प वर्षा नारेबाजी के बीच उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत भारतीय जनता पार्टी ने आम जनमानस से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की है जिसके कारण लोगों में भारी उत्साह है।

मौके पर मौजूद ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगई ने भी कहा कि  कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने आमजन के लिए जो योजनाएं प्रारंभ की है उसका लाभ सीधे आम व्यक्ति को मिल रहा है। अनुच्छेद 370 को हटाना, श्री राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण को लेकर लंबे समय से हो रहे प्रयास को पूर्ण करना तथा तीन तलाक जैसे मुद्दों का निस्तारण कर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित में कार्य किया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *