Advertisement

पहाड़ी से टकराकर छोटा हाथी पलटा, 12 स्कूली बच्चे घायल, नरेंद्र नगर ब्लाक के दोगी पट्टी में बांस काटल गांव के समीप हुआ हादसा


ऋषिकेश ,06 सितम्बर। नरेंद्र नगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में गूलर-पावकी देवी मार्ग से जुड़ी बांस काटल लिंक रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक उद्यान विभाग का सामान छोड़कर एक छोटा हाथी वाहन (यूके 07सीबी- 8121) गूलर वापस लौट रहा था। इसी बीच राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार के बच्चों की छुट्टी हो गई। कुछ बच्चे लिफ्ट मांग कर इस वाहन में सवार हो गए। टिपरी से आगे बांस काटल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद वाहन सड़क पर ही पलट गया।

जिसमें मोनिका पुत्री प्यारेलाल, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, अंजली पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अनीष पुंडीर पुत्र मकान सिंह सभी निवासी भैरगिड, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, राधिका पुत्री जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, सुभाष पुत्र गजे सिंह कैंतुरा, अंजलि कैंतुरा पुत्री मोर सिंह सभी निवासी बांस काटल घायल हो गए।

दुर्घटना में वाहन चालक विजय शर्मा पुत्र प्रदुमन शर्मा निवासी चंद्रमणि नयागांव देहरादून को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 आपात सेवा के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *