Advertisement

हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये बुजुर्ग यात्री के लिए देवदूत बनी उत्तराखण्ड पुलिस


ऋषिकेश/ चमोली 9 अक्टूबर। उत्तराखंड में सिखों के प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक बुजुर्ग यात्री के लिए उत्तराखंड पुलिस उस समय देवदूत बनकर सामने आई जब अचानक बुजुर्ग यात्री की यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा  तबीयत खराब हो गई तब उत्तराखंड में चमोली जिले के गोविन्दघाट-घाघरिया  चौकी के पुलिस कर्मियों  द्वारा द्वारा तत्काल मदद देते हुए उनकी अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  गोविंदघाट पुलिस चौकी पर सूचना मिली कि हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये एक बुजुर्ग यात्री (महिन्दर सिंह निवासी नई दिल्ली) गोविन्दघाट-घाघरिया पैदल मार्ग पर तबीयत काफी खराब होने के कारण गोविन्दघाट-घाघरिया मार्ग पर ही रूके हुए है तथा चलने में असमर्थ है।

सूचना पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट द्वारा तत्काल पुलिस चौकी घाघरिया को उक्त बुजुर्ग व्यक्ति की त्वरित मदद/सहायता पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना पर पुलिस चौकी घाघरिया से का0 मनोज सुन्दरियाल, होमगार्डस विक्रम, पीआरडी सोबन व एसडीआरएफ जवान उक्त यात्री/श्रद्धालु की मदद हेतु चौकी से रवाना हुए। पुलिस टीम को उक्त व्यक्ति घाघरिया से लगभग 2 कि0मी0 नीचे हैलीपेड के पास मिले, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा स्टेचर की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा प्रशन्सा की गयी व उक्त यात्री/श्रद्धालु द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *