

देहरादून 28अक्टूबर। हरीश रावत अपनी महत्वाकाँक्षा के लिए सबको टहलाने का काम करते है। यह बयान देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि हरीश रावत का चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब हो गया है, कैंथोला ने कहा कि हरीश पंजाब और पार्टी दोनों से एक साथ बेरोजगार हो गए है , वो पहले कहते थे कि दलित को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है लेकिन बेरोजगार होते ही उनका असली चेहरा उनकी पार्टी ही नही बल्कि जनता के सामने भी उजागर हो गया है।वो बाबा केदार से अपने पद के लिये आशीर्वाद लेते है किसी अन्य के लिए नही।
कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत ने हमेशा अन्य नेताओं का विरोध ही किया है उनकी चिट्ठी पत्री, हरकीपैडी का धरना उनके चेहरे को दिखाता है,रावत ने कभी भी अपने व अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी और को आगे नही बढ़ने दिया है अपनी पत्नी, बेटी,बेटा ,साले, व सलाहकारों को फायदा पहुंचाने के अलावा उत्तराखंड के विकास से कोई भी सरोकार नही रहा है, उनके समय मे खनन माफिया, शराब माफिया उनके इर्द गिर्द दिखते थे , डेनिस को भला कैसे भूला जा सकता है , रावत ने हमेशा उत्तराखंड की जनता को ठगने का काम किया है और आज भी वह अपने काम पर लगे हुए है ।
कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब रावत के प्रोपगेंडा में आने वाली नही है, अब प्रदेश की जनता जान चुकी है कि चुनावी समय है और रावत बेरोजगार हो गए है जिससे थाली का बैंगन अब फिर से लुढ़कना शुरू हो गया है ।


















Leave a Reply