भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अपने गृहनगर आगमन पर नगर निगम महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत,



 

 

ऋषिकेश 13 अगस्त। – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के अपने गृहनगर आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम महापौर की अगुवाई में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को अपने पहले ओपचारिक दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का देहरादून रोड़ स्थित स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड की पारम्परिक वेशभूषा में महापौर अनिता ममगाई व भाजपा से जुड़ी अन्य महिलाओं ने तिलक कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड के गांधी के उपनाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय बडोनी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा लहराया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी और अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बूते ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ही अमृत महोत्सव को देश केे लिए एक यादगार आयोजन बनाने का आह्वान किया था।

उनके आह्वान पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। जोकि दर्शाता है कि देशवासियों का अपने प्रधानमंत्री से कितना प्रेम है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,विनोद शर्मा, संदीप शास्त्री,ज्योति सजवाण, पंकज शर्मा,विवेक गोस्वामी, विजय बडोनी, प्रभाकर शर्मा, यशवंत रावत, विजय बिष्ट, कुलदीप टण्डन, राजीव गुप्ता,राजेन्द्र बिष्ट, अजय कालरा, कपिल गुप्ता, दीपक बिष्ट, कुशलानंद डोभाल, रमेश अरोड़ा, राजेश कोठियाल, प्रकान्त कुमार, अनिता रैना, दीपक धमीजा, कमला गुनसोला, कमलेश जैन, रेखा सजवाण, प्रमिला त्रिवेदी, रोमा सहगल, ज्योति नेगी, सविता नेगी, उर्मिला देवी, सावित्री, दुर्गा देवी, जयदत्त कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुकसाल, संजय कुमार, गौरव केथोला,परीक्षित मेहरा,गुरविंदर सिंह आदि मोजूद रहे।

कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा ऋषिकेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली



ऋषिकेश 9 अगस्त।  कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत महानगर ऋषिकेश में पदयात्रा का शुभारंभ झंडारोहण के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया ।पदयात्रा गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर हरिद्वार मार्ग पर शान्ति फार्म में समाप्त हुई ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम के देश को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कांग्रेस कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग घर घर तिरंगा कार्यक्रम करके देश भक्त होने का दिखावा कर रहे हैं देश की आज़ादी से कई वर्षों तक भाजपा व आरएसएस के लोगों कभी भी अपने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया और आज आगामी चुनाव को देखते हुऐ दिखावा करने का ढोंग कर रहे हैं ।

ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में 9 अगस्त ( अगस्त क्रांति दिवस ) पर भारत जोड़ों तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें मंहगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी सहित आज देश को जाति व धर्म को बाँटने का जो काम भाजपा सरकार कर रही है उसी के तहत भारत में सभी को जोड़ने सहित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम किया है ।

कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि आज इस यात्रा की शुरूआत के माध्यम से जन जन को देश में केन्द्र सरकार द्वारा हो रही मनमानी जिसमें देश की धरोहरों को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचने का काम किया जा रहा उसके विषय में अवगत करवाना है इस यात्रा के माध्यम से हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख ईसाई के प्रतीकात्मक लोगों को पद यात्रा में शामिल कर यह संदेश देने का काम किया कि भारत देश में सब एक हैं आज जिस प्रकार सरकार देश को और देश के लोगों को तोड़ने का काम कर रही है वहीं इस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भारत और भारत के लोगों को जोड़ने का संदेश देने का काम कर रहे हैं ।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र भण्डारी, राजेश चमोली, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र रांगढ, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, पार्षद नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, विवेक तिवारी, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, यूंका अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेन्द्र गुलियाल, चन्द्रकान्ता जोशी, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबरॉय , मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरी राम वर्मा, चंद्र कांता जोशी, राज कुमार बतालिया, राम मूर्ति, सिंह राज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारे लाल जुगरान, अभिनव सिंह, विस्वास गोयल, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, प्रवीन पुरोहित , आशा मनोरमा डोबरियाल, शशिशरण, देवेन्द्र बैलवाल, हीरा पोखरियाल, विकास, शिवम् प्रजापति, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, गौरव राणा, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मंजु क्षेत्री, अनुपमा क्षेत्री, रक़म पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, विकास कुमार, सुनील शर्मा, अंकित मौर्य, दिनेश चंदोला, पद्म सिंह, महेन्द्र भट्ट, देवी प्रसाद व्यास, भगवती सेमवाल, राजेन्द्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, रेणु नेगी, सरोजिनी थपलियाल , वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, ममता , करतार नेगी आदि मौजूद रहे।

नागपुर कार्यालय में आज तक तिरंगा ना लगाने वाले अब कर रहे हैं तिरंगे की बात, भाजपा सरकार में राज्य की सीमाएं असुरक्षित – करण महारा कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल युवाओं को भाजपा कि गलत नीतियों से कराएगी रूबरू



 

ऋषिकेश,08अगस्त  ।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज उत्तराखंड की सीमाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई है,जिसका‌ कारण सीमाओं की सुरक्षा करने वाले गोरिल्ला सैनिक का मोदी सरकार द्वारा अस्तित्व समाप्त कर दिया जाना है।

यह हमला महारा ने सोमवार को ऋषिकेश में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार मंहगाई, बेरोजगारी, सीमाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर मंदिर के साथ धर्म की राजनीति कर रही है। जिसने जीएसटी लगाकर बच्चे के मुंह से दुध भी छिन लिया है ।जिनके शासनकाल में उत्तराखंड की‌ सीमाए पूरी तरह से असुरक्षित है ।जिसका कारण सीमाओं की सुरक्षा करने वाले गुरिल्लाओं का अस्तित्व समाप्त कर दिया जाना है। यहां तक की सीमाओं पर रक्षा करने वाले सैनिकों को अग्निवीर बनाकर उनके भविष्य को भी चौपट किया जा रहा है।

इतना ही नहीं अब सेना में होने वाली भर्तियां भी समाप्त की जा रही हैै। जिससे बेरोजगारों को सेना में मिलने वाली नौकरियों का हक भी छीना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा के साथ तिरंगा फहराये जाने पर हमला करते हुए कहा कि जिस नागपुर कार्यालय में 52 वर्षों से तिरंगा नहीं फहराया आज वह तिरंगे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री तिरंगे को उल्टा पकड़ कर तिरंगे का अपमान कर रहे हैं । यह तो पहले से ही तिरंगे का अपमान करते रहे है, उन्होंने कहा कि महंगाई पर हल्ला मचाने वाली स्मृति ईरानी आज चुप क्यों है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। जिसके माध्यम से वह राज्य की जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा बढ़ाई गई, महंगाई सीमाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों से अवगत कराएगी ।

उन्होंने श्रीकांत त्यागी द्वारा महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर बोलते हुए कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही थी ।उन्हीं के नेता महिलाओं के दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यहां तक कि उसे बचाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छिपा दिया है।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री विजय सारस्वत, विनय सारस्वत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला , सुधीर राय, राजपाल खरोला, नगरकांग्रेस के अध्यक्ष विनय सारस्वत ,कार्यकारी अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड जन विकास मंच ने निकाली रैली, उजविम अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ओर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के जरिये दिया संदेश, अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक



 

ऋषिकेश 07 अगस्त।उत्तराखंड जन विकास मंच की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल  ने किया। तिरंगा यात्रा में लोगों के साथ मंत्री डॉ अग्रवाल  ने भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए, जबकि देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।

रविवार को परशुराम चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई त्रिवेणीघाट पहुंची। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है।

इस अवसर पर उत्तराखंड उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है।आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी।

इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राहुल मनमीत, पवन शर्मा, राजीव कालड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अमित चौधरी, दिनेश गुसाईं, हैप्पी गावड़ी, देवेंद्र बेलवाल, केके लाम्बा, ऋषि पोखरियाल, प्रदीप गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, कपिल गुप्ता, रवि शर्मा, शम्भू पासवान, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष शर्मा, राकेश थपलियाल, कुँवर सिंह, अजय कल्याण, भूपेंद्र राणा, जतिन जाटव, राजेन्द्र पाल, नीटू शर्मा, गिरीश नौटियाल, मनीष बिजल्वाण, मनीष मौर्य, गणेश बिजल्वाण, राजू बर्थवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

भाजपा के एक युवा नेता ने दूसरे युवा नेता पर किया जानलेवा हमला, भाजपा नेता के घर पर हुई फायरिंग, दोनों युवा नेता है विधायक जी के खास



6 अगस्त।  भाजपा का कुनबा जिस तरीके से बढ़ रहा है उसी तरीके से भाजपा में कार्यकर्ताओं की आपस में एक दूसरे से आगे बढ़ने को लेकर वर्चस्व की लेकर लड़ाई मारपीट और गोली बाजी भी बढ़ती जा रही है।  ताजा मामला मध्य हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के घर के नजदीक दो युवा भाजपा नेताओ मेे आपस में विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट मेे बादल गया। हमले मेे फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगडा कर रहे लोगो को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन मेे शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। बताते है कि विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ दीपक टंडन के घर पर हमला बोल दिया। झगड़े मेे फायरिंग की भी बात सामने आ रही है।
बता दे कि विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन के बीच काफी समय से वर्चस्व की जंग चल रही है जिसको लेकर इन दोनो के बीच पूर्व मेे भी विवाद हो चुका है। दोनो के बीच कई बार समझौते के प्रयास भी हुए ,किन्तु दोनो मेे से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते आज एक बार फिर से दोनो के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया। बताया जाता है कि विष्णु अरोड़ा पर पूर्व मेे भी कई केस दर्ज है। दोनो ही भाजपा विधायक मदन कौशिक के काफी करीबी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनो पक्षों को किसी तरह शांत कराया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

वहीं मामला बीते रोज हुई घटना से जुड़ा हुआ है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे खन्ना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस होकर एक युवक को जमीन पर बिठाकर ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपक टंडन नामक यह युवक खन्ना नगर की गली नंबर 5 का ही रहने वाला है। आरोप है कि इसने एक भाजपा नेता के भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पिटाई की थी। जिसका पता लगने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ खन्ना नगर के बाहर ही जा पहुंचे। जिसके बाद इसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद ये लोग और ज्यादा आग बबूला हो गये। और साथ ही साथ सूत्र के द्वारा पता चला  कि आज भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी दोनों नेताओं के बीच कुछ कहासुनी हो गई जिसको लेकर तब उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

मामले में कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी का कहना है कि  तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा

स्मैक की तस्करी करते हुए 3 दोस्तो में बीजेपी का जिला पदाधिकारी भी शामिल, पूर्व में भी बीजेपी युवा मोर्चा जिले का पदाधिकारी आईडी हैक के मामले में हुआ था गिरफ्तार, बीजेपी का जिला युवा पदाधिकारी भाजपा की साख को लगा रहे बट्टा,



ऋषिकेश 5 अगस्त। देवभूमि में पढ़ते अवैध नशे का काला कारोबार बड़े स्तर पर किया जा रहा है। नशा तस्कर युवाओं को भविष्य बर्बाद करने में लगे हुए है। जिसमें बेरोजगार युवाओं की तो छोड़ो,  हिंदुस्तान की इस समय की सबसे प्रतिष्ठित पार्टी भारतीय जनता पार्टी के युवा भी इस कारोबार से अछूते नहीं है।

हालांकि, पुलिस भी नशा तस्करों के मसूबों को नाकाम करने में लगी है। जिसमें पुलिस को थोड़ी बहुत सफलता मिल भी रही है। ताजा मामला देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि पुलिस एचपी पेट्रोल पंप के पास खांड गांव से हरिद्वार जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कार संख्या UKO7-AW-4939 में बैठे तीन लोग संदिग्ध लगे।

थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छुपाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें भी वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस को उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है।  इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे  युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।  भारतीय जनता पार्टी के जिले की टीम में बैठे यह  पदाधिकारी इस तरह के कारनामे करके भारतीय जनता पार्टी की साख को जिस तरह बट्टा लगा रहे हैं, इससे भाजपा के उच्च अधिकारी इन सभी मामले को संज्ञान कैसे लेते हैं यह देखने वाली बात है

देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा- मुख्यमंत्री विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा विजिलेंस के ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा।



ऋषिकेश /देहरादून 3 अगस्त। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रही, जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, डीजीपी  अशोक कुमार, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता  अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द प्रसाद भट्ट ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ, प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा



ऋषिकेश/ देहरादून 1 अगस्त। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ओर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द प्रसाद भट्ट ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास में #AmritMahotsav के तहत #हर_घर_तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।

इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने भी कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।

मुख्यमंत्री  धामी ने सभी प्रदेशवासियों से 2 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

जेपी नड्डा ने सौंपी उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान बद्रीनाथ के पूर्व विधायक व ऋषिकेश निवासी महेंद्र प्रसाद भट्ट के हाथों में



ऋषिकेश 30 जुलाई। उत्तराखंड प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी में अपना नया अध्यक्ष की जिम्मेदारी बद्रीनाथ के पूर्व विधायक रहे महेंद्र प्रसाद भट्ट को दी है। बताते चलें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनको उत्तराखंड प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बधाई दी है। महेंद्र प्रसाद भट्ट छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहकर की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नार्को कॉर्डिनेशन (NCORD)की ली बैठक, 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त के लिए मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश



ऋषिकेश /देहरादून 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन (NCORD) की बैठक में वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने के लिए हमें जहाँ एक ओर ड्रग्स सप्लायर्स पर कड़ा प्रहार करना है, वहीं दूसरी ओर बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है। ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस, आबकारी व ड्रग्स कंट्रोलर मिलकर काम करें। ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कॉलेजों में एडमिशन के समय विशेष काउंसिल की जाए। ड्रग्स लेते हुए पकड़े जाने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव न करके उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों में पेरेन्ट्स टीचर्स मीटिंग नियमित रूप से की जाएं। समाज कल्याण व अन्य विभाग युवाओं की जागरूकता पर फोकस करें। इसके लिये सोशल मीडिया व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। निजी नशामुक्ति केंद्रों के लिए सख्त गाइडलाइन बनाकर उस पर फॉलोअप किया जाए।