भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश टीम गठित शीघ्र हाईकमान लगाएगा मोहर गढ़वाल और कुमाऊं का होगा बराबर का प्रतिनिधि भाजपा ही करती है कार्यकर्ताओं का सम्मान-आशा नौटियाल
ऋषिकेश ,31 अगस्त ।भारतीय जनता पार्टी का हाईकमान जल्द ही उत्तराखंड महिला मोर्चे की अध्यक्षा आशा नौटियाल की टीम पर मोहर लगाने जा रहा है, उनकी में कुछ नए चेहरों को भी क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए शामिल किया जाएगा।
यह जानकारी महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा आशा नौटियाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री के निवास स्थान पर पत्रकारों को देते हुए बताया कि उनकी टीम की शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी, जिसमें गढ़वाल व कुमाऊं का प्रतिनिधित्व भी बराबर का रहेगा ।जिसके लिए हाईकमान को सूची सौंपी दी गई है। जो कि शीघ्र उस पर मोहर लगा देगा।
आशा नौटियाल ने कहा कि सूची में उन महिलाओं को तवज्जो दी जाएगी, जो की पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित है जिसमें क्षेत्रीय संतुलन भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चे में उन महिलाओं को समावेश किया जाएगा। जिनका संगठन में अनुभव, कर्मठ और प्रबंधन में माहिर हैं। महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन वेश पार्टी है।
जहां छोटे से बड़े कार्यकर्ता को समान दृष्टि से देखा जाता है ।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जहां महिला सम्मान और महिला कल्याण की बात की जाती है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार देते हुए खातेदार बनाया है ।इसी के साथ मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना में 3 लाख महिलाओं को मवेशियों के लिए सस्ता हरा चारा उपलब्ध कराया गया, जिससे महिलाएं मवेशियों के लिए घास लेने दूर ना जाए।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना में बेटी के जन्म पर अब तक 16929 माताओं को महालक्ष्मी किट उपलब्ध करवाई गई है ।महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की सजगता के फलस्वरूप यौन उत्पीड़न की घटनाओं में 70% और दहेज के अपराधिक मामलों में 92% की कमी आई है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ₹182 की लागत से 2.21 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिसके लिए उनकी टीम घोषित होने के बाद वह गांव गांव में जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता संजय शास्त्री, राजपाल ठाकुर भी मौजूद थे।
Leave a Reply