राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है, दोषी चाहे कितना बड़ा भी हो उस पर होगी कार्रवाई : पुष्कर सिंह धामी, 7.17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर पुल का किया लोकार्पण


ऋषिकेश /नैनीताल 1 सितंबर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में 7.17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर पुल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों का यातायात और सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊँ के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई है। भारत नेट योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टॉवर विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत रोपवे विकास कार्यक्रम का सर्वाधिक लाभ उत्तराखण्ड को मिलेगा जिसमें 40 प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है, दोषी चाहे कितना बड़ा भी हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में 2015 की दरोगा भर्ती की जांच भी एसटीएफ को दी गई है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तराखंड फेसबुक पेज, द्वारा स्क्रीन शॉट फोटो


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *