ऋषिकेश तीर्थ नगरी में बढे डेंगू के मरीज 22 मरीजों में पाए गए डेंगू के लक्षण, प्रशासन में मचा हड़कंप स्वास्थ्य ओर नगर निगम प्रशासन विभाग हुआ सतर्क


 

ऋषिकेश,0 3 सितम्बर ‌‌। ऋषिकेश तीर्थ नगरी में एक पखवाड़ से लगातार डेंगू के मरीज पाए जाने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मचा है ।अभी तक ऋषिकेश क्षेत्र में तीन महिलाओं सहित 22 मरीज राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए लाए गए हैं। जिसमें अभी अस्पताल में 4 मरीज भर्ती है। 

शनिवार को ‌राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में ऋषिकेश की मलिन बस्तियों में डेंगू के मच्छरों के मरीज पाए जा रहे हैं, अभी तक ‌चंद्रेश्वर नगर में बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने चिंता बड़ा दी है। जिसे लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने‌‌ भी तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि‌‌ नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में डेंगू के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। अकेले चंदेश्वर नगर चंद्रभागा बस्ती में पिछले एक पखवाड़े के भीतर कुल 16 मामले सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य हिस्सों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक क्षेत्र में डेंगू प्रभावितों का मिलना प्रशासन के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है।

मानसून के अंतिम दौर में नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। मलिन बस्ती क्षेत्र चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा बस्ती क्षेत्र में सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आए हैं। जबकि संपूर्ण जनपद में 43 मामले सामने आए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि एक माह के भीतर यह मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया है।चंद्रेश्वर नगर शहर के निचले और गंगा तट पर स्थित है। इस कारण यहां जल जमाव की सबसे ज्यादा समस्या पैदा होती है।

यहां डेंगू के मामले बढ़ने का एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून के संज्ञान में इस मामले को लाया गया है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। नगर निगम ऋषिकेश तथा सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि डेंगू के लारवा को अपने कार्यालय एवं अन्य स्थानों पर नष्ट करना सुनिश्चित करें।

सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है। उनके स्तर पर विद्यालय भवन परिसर में डेंगू के लारवा को नष्ट किया गया है तथा बच्चों को भी प्रेरित किया गया है। वही नगर निगम के मुख्य आयुक्त राहुल गोयल ने बताया कि‌नगर निगम के समूचे क्षेत्र में फागिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नियमित रूप से कराया जा रहा है। चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा बस्ती इलाके में डेंगू के मामले सामने आने के बाद यहां विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए स्थानीय नागरिकों को भी जल जमाव रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *