मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तराखंड में किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ टनकपुर (चम्पावत) में भी ₹2200 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग जनता के सुपुर्द


हरिद्वार/टनकपुर (चम्पावत) 13 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के साथ हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के साथ टनकपुर (चम्पावत) में भी ₹2200 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  की प्रतिबद्धता से आज डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को विस्तार दे रही है।

सड़क परियोजनाओं की दृष्टि से आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए स्वर्णिम है, बेहतर सड़कें और विकास की तेज रफ़्तार देवभूमि की नई पहचान बन गई है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी के साथ देव संस्कृति विश्वविद्यालय (गायत्रीकुंज) हरिद्वार द्वारा आयोजित व्याख्यान माला “वसुधैव कुटुम्बकम्” कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। 

वहा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की ओजस्विता पूर्ण विचारधारा को आधार बनाकर आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय मानव मूल्य एवं समाज में जन जागृति लाने वाले विद्यार्थियों को गढ़ रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय परिवार एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के सभी परिजनों को मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी 

इसीपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर चंपावत जिले में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ  ₹2200 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखण्ड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुगम यातायात की सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे।

निश्चित तौर पर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को द्रुत गति प्रदान करने में भी यह परियोजनाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री  के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *