Advertisement

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम,  पूर्व महापौर अनिता ममगाईं सहित महिलाओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व रा. सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी ने किया सम्मानित


ऋषिकेश 8 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर के कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए तो वहीं एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व महापौर अनिता ममगाईं सहित अन्य महिलाओं को भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व रा. सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी द्वारा सम्मानित किया गया। 

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  मनोहर कांत ध्यानी ने ऋषिकेश की पहली महापौर रही अनिता ममगाईं को महिला दिवस पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित  किया।

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ध्यानी ने  अपने आवास में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रही और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई अन्य महिलाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए ध्यानी  ने कहा कि हमारे उत्तराखंड में मातृशक्ति का हमेशा अहम योगदान रहा है। वह हर काम में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती आई है। वे अपने परिवार से लेकर देश दुनिया तक अपनी पहुंच और कार्यों से समाज को आज सकारात्मक तौर पर प्रभावित कर रहीं हैं। चाहे राजनीतिक तौर पर हो सामाजिक क्षेत्र में हो या सांस्कृतिक तौर पर हो महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। एक समाज को मजबूत आधार प्रदान करने में महिला का अहम योगदान रहता है। वे परिवार का पालन पोषण से लेकर देश सेवा, रक्षा तक अहम भूमिका में हैं।

इस अवसर पर समाज में कई उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी ध्यानी ने सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए ऋषिकेश की पूर्व महापौर रही अनिता ममगाईं ने कहा हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोहर कांत ध्यानी जी ने आज विशेष दिन जो सम्मान दिया उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं। उन्हें धन्यवाद देता हूं ।हमारे लिए वे  प्रेरणा स्वरूप है। उन्होंने समाज के लिए प्रदेश के लिए और पार्टी के लिए दिन-रात काम किया। वह एक सशक्त अभिव्यक्ति वाले शख्सियत हैं।लोगों के बीच अपनी बात को साफ और स्पष्ट तौर पर रखते हैं। जिससे हमें काफी सीखने को मिलता है।महिला दिवस पर उन्होंने मुझे सम्मानित किया। इससे हमें एक प्रेरणा मिलती है और समाज में लोगों की सेवा करने के लिए निरंतर एक ऊर्जा प्राप्त होती है। आज उत्तराखंड की महिलाएं सर्वोच्च पदों पर विराजमान है। हमें गर्व होता है उनसे मिलकर उन्हें देखकर। मैं उत्तराखंड की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देती हूं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

इस अवसर पर कराटे कोच शिवानी गुप्ता, मानव अधिकार युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष असर्फी रणावत, सचिव राजकुमारी जुगलान,   कमला घुनसोला, राजेश्वरी लेखवार, सीमा नेगी  मौजूद रहे।

इसी कड़ी में दूसरी ओर ओकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलॉजी, ऋषिकेश में भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभाग की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। विभिन्न विभाग की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, गढ़वाली नृत्य, राजस्थानी , गुजराती एवं पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

बी एड के नवनीत पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर सभी को संबोधित किया। बी एड की छात्रा हेमलता ने सुरीली प्रस्तुति दी। संस्थान की सभी महिलाओं का गुलाब देकर सम्मान किया गया। इस उपलक्ष्य पर संस्थान के गैर शिक्षण स्टाफ को भी सम्मान दिया गया। 

डायरेक्टर डॉ प्रवीन कुमार राठी जी ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में सभी को बताते हुए राष्ट्रीय संविधान में  महिलाओं को मिले विभिन्न अधिकारों और कानून के बारे में जानकारी दी ।

मुख्य अतिथि श्रीमति वंदना वेद जी ने महिला दिवस की इतिहास एवं महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को उजागर किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर श्रीमती प्रतिभा थपलियाल रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता राकेश खंडूरी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शान बढ़ाई। अतिथियों द्वारा संस्थान की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रस्तुति की लिया पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में श्री वैद्य, श्री भूपेश थपलियाल, रजिस्ट्रार डॉ रितेश चौधरी, श्री प्रमोद उनियाल, डॉ  विकास गैरोला, डॉ संतोष डबराल , डॉ राजेश मनचंदा, श्री अनिल राणाकोटी, श्री अजीत नेगी, श्री मुकेश राणाकोटी,डॉ गंगोत्री रावत, योगाचार्य नीतू मिश्रा, अजीत नेगी, अभिषेक कालरा, इति गुप्ता,हेमलता गुप्ता , दिशा ढींगरा, साक्षी गुप्ता, नीरजा, विकी सिंह, श्रीमती नूपुर, श्रीमती सरगम, सौम्या, श्रीमती संगीता पाण्डेय,  मनीषा सेठी, मनीषा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *